कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो बच्चों ने एक ही दिन में आत्महत्या की, जनवरी माह में ही अब तक 6 ने दी जान

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मशहूर कोटा शहर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर आई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिर्फ 2 घंटे के अंतराल में कोटा में एक छात्रा और एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा और जेईई की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी जान दे दी। बता दें कि कोटा में लंबे समय से छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय अशफा शेख कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। उसने सुबह करीब 10 बजे जवाहर नगर इलाके में अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अशफा पहले भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई थी। वह इस बार खुद से पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, नीट छात्रा की आत्महत्या की जांच चल ही रही थी कि 2 घंटे बाद महावीर नगर इलाके से जेईई की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र के आत्महत्या की खबर आई। पुलिस के अनुसार, असम के गुवाहाटी का यह छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लोहे के एंगल से फांसी लगाकर मृत पाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसे अगले हफ्ते जेईई-मेन्स की परीक्षा देनी थी। छात्र की मां उसकी देखभाल के लिए कोटा आने वाली थीं, लेकिन उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। यहां भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी में अब तक कोटा में 6 छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। साल 2024 में कोटा में कुल 17 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading