यूपी एसटीएफ ने दबोचा बब्बर खालसा का आतंकी, त्योहारों के बीच दहशत फैलाने की हो रही थी साजिश

अजय कुमार,लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल है। कहीं कोई किसी तरह की वारदात नहीं हो रही है, लेकिन यह बात पड़ोसी मुल्क और कुछ दहशतगर्दों को रास नहीं आ रही है। पहले अयोध्या में और फिर महाकुंभ में अव्यवस्था का सपना पाले यह आतंकवादी बार-बार अपनी करतूतों में नाकाम हो रहे हैं, ऐसे में अब यह आतंकी होली, नवरात्र और रमजान के दौरान प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हैं। इस बात का खुलासा बर्बर खासला गिरोह के एक आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।
यूपी एसटीएफ ने बताया कि आतंकी के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल समेत अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) बरामद हुआ है। इसके अलावा गाजियाबाद के पत्ते वाला आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है। ऐसी ही तमाम गतिविधियों से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को होली और रमजान के त्योहार को शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल के बीच संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे और हर छोटी घटना व सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही दोनों ही समुदाय के लोगों से संवाद बनाए रखा जाए। शांति एवं सद्भावना समिति की बैठकें कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ त्योहारों की तैयारी और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहार पर कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। रामनवमी के दौरान शोभायात्रा रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। ड्रोन से भी निगरानी की जाए। किसी भी नागरिक को दिक्कत नहीं होने चाहिए। होली वाले दिन सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा न शुरू हो। अधिकारी निरंतर फिल्ड में रहते हुए निगरानी बनाए रखे। त्योहारों पर बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए। होली के पहले और बाद में शहर के सभी क्षेत्रों की सफाई कराई जाए। मुख्यमंत्री ने गोड़धोइया नाला, गोरखनाथ, नकहा, खजांची, पादरी बाजार और पैडलेगंज -टीपी नगर सिक्स लेन के साथ ही सभी निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट की भी प्रगति पूछी। साथ ही निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की गति बढ़ाई जाए और गुणवत्ता के साथ समय पर इन्हें पूरा किया जाए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading