राजस्थान: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की छापेमारी, पीएसीएल घोटाले में जुड़ा है नाम

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। यह कार्रवाई देश के चर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले से जुड़ी मानी जा रही है, जिसमें प्रदेश के लगभग 28 लाख निवेशकों की करीब 2850 करोड़ रुपये की राशि अटकी हुई है। रेड की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ खाचरियावास के घर के बाहर जुटने लगी। सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है।

30 करोड़ की संलिप्तता का शक
सूत्रों के मुताबिक, ईडी को संदेह है कि इस घोटाले में प्रताप सिंह खाचरियावास की लगभग 30 करोड़ रुपये की भूमिका हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में देशभर के करीब 5.85 करोड़ लोगों ने कुल मिलाकर लगभग 49,100 करोड़ रुपये निवेश किए थे।

चार गुना ज्यादा है संपत्ति का मूल्य
सुप्रीम कोर्ट ने इस घोटाले की जांच के लिए 2016 में पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी का मकसद पीएसीएल की संपत्तियों की नीलामी कर निवेशकों को उनकी राशि लौटाना था। सेबी के अनुसार, कंपनी की संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 1.86 लाख करोड़ रुपये है, जो निवेश की रकम से लगभग चार गुना ज्यादा है।

घोटाले का पहला मामला चौमूं में दर्ज
इस घोटाले का पहला केस 2011 में जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। चिटफंड एक्ट के तहत कंपनी पर देश के कई राज्यों में मामले चल रहे हैं, जिनमें राजस्थान प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ईडी की ताजा कार्रवाई से साफ संकेत मिलते हैं कि अब इस घोटाले की जांच तेज होगी और जिन प्रभावशाली लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading