अमेरिका में ओलावृष्टि के साथ तूफान का कहर; बवंडर की आशंका से सहमे लोग

अमेरिका के कई शहरों में तूफान ने वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ तबाही मचाई हुई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोमवार को शक्तिशाली बवंडर की चेतावनी जारी की है, जो मंगलवार रात तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

सोमवार को अमेरिका के ऊपरी मध्य-पश्चिम क्षेत्र में तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बवंडर आने की संभावना जताई गई है। प्रभावित इलाकों में मिनेसोटा, आयोवा, विस्कॉन्सिन, साथ ही मिनियापोलिस और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो बार तूफान आ सकते हैं, एक दोपहर में और दूसरा शाम को। ओक्लाहोमा के नॉर्मन स्थित स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, शाम का तूफान अधिक घातक हो सकता है, जिसमें तेज बवंडर, भारी ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मिनियापोलिस मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बवंडर EF-2 श्रेणी या उससे अधिक ताकतवर हो सकते हैं। सोमवार दोपहर फेयरमोंट, मिनेसोटा में एक बवंडर देखे जाने की खबर है, हालांकि नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि बवंडर जमीन तक आया था या नहीं।
टेक्सास और ओक्लाहोमा के हिस्सों में भी तूफान की संभावना स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर ने बताया कि दक्षिण में टेक्सास और ओक्लाहोमा के कुछ हिस्सों में भी तूफान आ सकते हैं, हालांकि वहां खतरे का स्तर थोड़ा कम रहेगा। मिनियापोलिस प्रशासन ने लोगों को मौसम से जुड़े अलर्ट प्राप्त करने के विभिन्न साधन रखने और आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी करने की सलाह दी है। साथ ही घर के बाहर का सामान सुरक्षित करने और मोबाइल व टॉर्च जैसे उपकरणों को चार्ज रखने को कहा गया है।
सोमवार सुबह का तूफान और आसमान का काला होना सोमवार सुबह आए पहले तूफान ने मिनियापोलिस के आसमान को काले बादलों से ढक दिया और थोड़ी देर के लिए भारी बारिश भी हुई, लेकिन उस समय कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई थी। मौसम विभाग ने बताया कि असली खतरा दोपहर और शाम के समय था। इसी के चलते शहर ने दोपहर 2 बजे तक अपनी मुख्य सेवा सुविधाओं सहित गैर-आपातकालीन सार्वजनिक सेवाओं को बंद कर दिया और आपातकालीन संचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया।
मंगलवार रात तक जारी रहेगी बवंडर चेतावनी मिनियापोलिस, सेंट पॉल और ब्लूमिंगटन के स्कूल जिलों में भी तेज आंधी के दौरान बड़े आकार के ओले गिरे। दक्षिणी मिनेसोटा, उत्तरी आयोवा और पश्चिमी विस्कॉन्सिन के बड़े हिस्सों में बवंडर की चेतावनी जारी की गई है, जो मंगलवार रात तक प्रभावी रहेगी। आयोवा के कुछ स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और शाम की गतिविधियों को रद्द कर दिया गया है।
नेब्रास्का में बवंडर से मालगाड़ी पलटी रविवार शाम को उत्तर-पश्चिमी नेब्रास्का में एक बवंडर ने एक मालगाड़ी को पटरी से उतार दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, 1.6 किलोमीटर चौड़े बवंडर ने लगभग 130 बोगियों में से कई को पलटा, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इंजन सुरक्षित रहा। यह बवंडर नेब्रास्का क्षेत्र में रविवार को रिपोर्ट हुए कई बवंडरों में से एक था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading