राजस्थान: कैबिनेट बैठक ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

जयपुर: भारत-पाक सीमा पर बीते दो दिनों से जारी तनाव और पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों के जवाब में भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई के बाद राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और नागरिक सहयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया को जानकारी दी कि शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे सभी राजनीतिक दल मिलकर एक साझा रणनीति बना सकें।

चार जिले ‘स्पेशल वॉच ज़ोन’ घोषित
राज्य सरकार ने जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर को ‘स्पेशल वॉच ज़ोन’ घोषित किया है। इन इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता को बढ़ाया गया है। सीमा पर पुलिस, BSF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, JCB और क्रेन जैसी आपातकालीन मशीनें भी मुहैया कराई जा रही हैं।
भजनलाल सरकार ने आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए चार जिलों को 5-5 करोड़ और तीन जिलों को 2.5-2.5 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है। सीमावर्ती अस्पतालों में आईसीयू बेड, आवश्यक दवाएं, चिकित्सक और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्त की कमी न हो, इसके लिए आज से ही ब्लड डोनेशन कैंप शुरू कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी भी कर ली गई है। मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी शिफ्ट बढ़ाने के आदेश भी दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मंत्री करेंगे फील्ड विज़िट
राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सीमावर्ती जिलों में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी खाली पद आज देर शाम तक भर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करें और राहत कार्यों की निगरानी करें। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर और जोगाराम पटेल समेत कई मंत्री मौजूद रहे। जो मंत्री जयपुर से बाहर थे, वे वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त निगरानी
मुख्यमंत्री ने अफवाहों और झूठी खबरों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार, सेना और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

दो दिन से सीमा पर तनाव
पिछले दो दिनों में जैसलमेर और नाल क्षेत्र में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है। 1971 के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान के फाइटर जेट्स ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना की तत्परता से उन्हें नाकाम कर दिया गया। दो पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए हैं और उनके मलबे की बरामदगी की जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading