ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा ”ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस” झूठा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उसके ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना कुरान की आयतों का गलत इस्तेमाल कर रही है और इस्लाम के नाम पर दुनिया को गुमराह कर रही है।

आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए एक बार फिर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस का सही अर्थ बताते हुए पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार को झूठा बताया। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ने अब जो नया हमला किया था, उसका नाम ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस रखा था।

ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
ओवैसी ने कहा कि बुनयान-उल-मरसूस कुरान-ए-शरीफ की आयत नंबर चार है, जिसमें अल्लाह ने कहा है कि अगर तुम अल्लाह से मोहब्बत करते तो एक शीशा पिलाई दीवार की तरह खड़े हो जाओ, लेकिन इतनी झूठी है ये पाकिस्तान की आर्मी। इससे पहले कुरान के आयत नंबर दो में लिखा है कि तुम क्यों ऐसी बात कहते हो, जो करते नहीं। यानी बुनयान-उल-मरसूस से पहले यह आयत आ रही है, लेकिन इतने झूठे हैं ये पाकिस्तानी कि कुरान के मकसद को भी पूरा नहीं होने देना चाहते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम और कुरान की आयतों का इस्तेमाल सिर्फ अपने झूठ को सही साबित करने के लिए कर रहा है।

बंगाल के मुसलमानों को लेकर भी साधा निशाना
ओवैसी ने कहा कि जब आप बांग्लादेश में बंगाल के मुसलमानों पर गोलियां चला रहे थे, तब शीशा पिलाई दीवार कहां थी? आज भी पाकिस्तान की सेना कुरान की बातों का पालन नहीं करती। अफसोस होता है कि वो खुद ही अपने धर्म की शिक्षाओं को नहीं मानते। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि भारत की इस्लाम से जंग चल रही है। इसके साथ ही ओवैसी ने साफ कहा कि भारत में 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं। तो फिर पाकिस्तान बताए कि कौन सी जंग चल रही है इस्लाम से?

9/11 हमला और पुंछ को लेकर लगाए आरोप
ओवैसी ने अपने बयान में आगे कहा कि 9/11 के बाद पाकिस्तान की ही सरकार ने अमेरिकी एजेंसियों को मुसलमानों को सिर्फ 15 हजार डॉलर में बेच दिया। उन्होंने कहा कि आप इस्लाम के नाम पर झूठ फैलाते हो। पुंछ में 14 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें 4 मासूम बच्चे भी थे। क्या यही है तुम्हारी इस्लामी सोच?

क्या है ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस
भारत के जवाब से बौखलाए पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अपने जवाबी हमले को ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस नाम दिया। इसका मतलब होता है कि लोहे या शीशे की अटूट दीवार। यह एक अरबी शब्द है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन के तहत 12 से अधिक भारतीय शहरों पर हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि इसी ऑपरेशन के तहत उसने पठानकोट, उधमपुर और श्रीनगर बेस पर हमला किया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading