“भारत के हमले से पाकिस्तान में हुआ भारी नुकसान”- मरियम नवाज़ शरीफ

पाकिस्तान के झूठ की पोल एक बार फिर खुल गई है, और इस बार ये खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान के एक प्रांत की मुख्यमंत्री ने किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक महीने में जो कुछ भी घटा है, वो किसी से छिपा नहीं है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ था। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। इन हमलों में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।
भारत की इस कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने भी कई भारतीय शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत ने उन्हें नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। हालांकि पाकिस्तानी सेना और सरकार लगातार यह दावा करती रही कि भारत के हमलों से उन्हें कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन अब इस झूठ का भी भंडाफोड़ हो गया है।

मरियम नवाज़ शरीफ ने किया खुलासा
इस झूठ की सच्चाई खुद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ ने उजागर की है। एक जनसभा में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के हमलों से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि मरियम, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी हैं।

विपक्ष पर भी हमला
अपने भाषण में मरियम ने विपक्ष, खासकर जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किए गए हमलों और 9 मई 2023 को इमरान खान के समर्थकों द्वारा किए गए दंगों में कोई खास फर्क नहीं है, क्योंकि दोनों ही घटनाओं से पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ।
गौरतलब है कि 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने देशभर में हिंसक प्रदर्शन किए थे। इस दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था और बड़ी संख्या में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। इन दंगों के बाद 3,000 से ज़्यादा इमरान समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading