इंडियन एयरफोर्स की मदद से एयर टर्बुलेंस में फंसे इंडिगो विमान के सवा दो सौ यात्रियों की जान बची

वायु सेना ने बताया कि जब इंडिगो के पायलट को पाकिस्तान से अनुमति नहीं मिली, तो वायु सेना ने तुरंत ही विमान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारने में पूरी सहायता की। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 को 21 मई को पठानकोट के पास तेज ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। खराब मौसम से बचने के लिए पायलट ने पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी, लेकिन पाकिस्तान ने नोटाम के कारण भारतीय विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी, जो 23 मई की मध्यरात्रि तक लागू था। उस वक्त विमान में 227 यात्री सवार थे। तब वायु सेना की मदद से विमान की श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि इंडिगो के दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान को बुधवार को भीषण तूफान में फंसे होने और लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सीमा पार करने की अनुमति न मिलने के कारण, उसे श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने में पूरी मदद की गई।
वायु सेना के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए 23 मई की रात 12 बजे तक अपनी हवाई सीमा बंद रखी थी। उन्होंने कहा कि जब इंडिगो के पायलट को पाकिस्तान से अनुमति नहीं मिली, तो वायु सेना ने तुरंत विमान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने में पूरी सहायता प्रदान की। लैंडिंग के बाद जांच में पाया गया कि फ्लाइट का अगला हिस्सा टूट गया था। विमान को आंधी और ओलावृष्टि की वजह से परेशानी हुई। डीजीसीए के अनुसार, विमान पठानकोट के पास लगभग 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी तेज आंधी और ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। खराब मौसम के चलते चालक दल ने पहले भारतीय वायु सेना के उत्तरी एटीसी से अनुरोध किया कि वे विमान को अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर मोड़ने की अनुमति दें, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पड़ोसी देश के बीच तनाव था और विमान को पाकिस्तान की ओर खतरा हो सकता था। इसके बाद पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से तूफान से बचने के लिए कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे भी मना कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading