राजस्थान: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, कोटा में ही विद्यार्थी क्यों मर रहे हैं

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोटा सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्रों द्वारा आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और राजस्थान सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि कोटा, जो देश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग का प्रमुख केंद्र बन चुका है, वहां छात्रों की लगातार आत्महत्या गंभीर विषय है।
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ कोटा और खड़गपुर आईआईटी में हुए आत्महत्या मामलों की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कोटा में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी जताई और राजस्थान सरकार के वकील से कड़े सवाल किए। खड़गपुर के मामले में कोर्ट ने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने में चार दिन क्यों लगे?
कोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा, “कोटा में इस साल अब तक 14 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है, सरकार आखिर क्या कर रही है? कोटा में ही ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सरकार ने इस पर गंभीरता से कोई विचार नहीं किया?”
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए इसे हल्के में न लेने की सलाह दी। कोर्ट ने कोटा के पुलिस अधीक्षक को 14 जुलाई को तलब किया है और राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। सरकार की ओर से बताया गया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि केवल मर्ग (असामान्य मृत्यु) का मामला दर्ज कर क्यों छोड़ दिया गया, एफआईआर क्यों नहीं की गई? कोर्ट ने यह भी कहा कि संबंधित थाना प्रभारी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की है, जिसके लिए उनके खिलाफ अवमानना का मामला बनता है।

आत्महत्याएं रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपाय:
• जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं।
• गेटकीपर ट्रेनिंग और फर्स्ट कॉन्टैक्ट पर्सन को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
• कोचिंग सेंटर और हॉस्टलों में सुबह-शाम उपस्थिति दर्ज की जा रही है और अभिभावकों को सूचना दी जा रही है।
• संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, स्टूडेंट केयर सुविधाएं और कमरों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगाए गए हैं।
• छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए काउंसलिंग और प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading