राजस्थान: एसआईटी ने ज्योति से पूछा कि वह बाड़मेर के बॉर्डर इलाके में क्यों गई

एसआईटी ने ज्योति से राजस्थान आकर पाकिस्तान बॉर्डर पर की गई गतिविधियों को लेकर पूछताछ की है।

जयपुर: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है और उन्हें सख्त सुरक्षा के बीच हिसार की अदालत में लाया जाएगा। इससे पहले राजस्थान से आई एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ में एसआईटी ने उनसे यह जानने की कोशिश की कि उन्होंने पाकिस्तान सीमा पर आकर क्या-क्या गतिविधियां कीं। आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए राजस्थान के कई इलाकों में आना-जाना किया था। उन्होंने राजस्थान में संपत्ति खरीदी थी और थार क्षेत्र में विदेशी मुद्रा का भी लेन-देन किया था।
ज्योति पर भारत की खुफिया जानकारियाँ पाकिस्तान को भेजने का आरोप है। एसआईटी ने उनसे थार क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में जाने का मकसद पूछा है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा के वीडियो से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए। यह भी जांच की जा रही है कि वह राजस्थान में किन-किन जगहों पर गईं, कितने समय तक वहां रुकीं और पाकिस्तान को किन-किन जानकारियों की आपूर्ति की। ज्योति पर यह भी आरोप है कि उन्होंने भारत के कई संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ बाड़मेर में पाकिस्तान से सटे रणनीतिक महत्व के मुनाबाव रेलवे स्टेशन का वीडियो बनाया और उसकी जानकारी साझा की।
आज उनकी पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। पुलिस ने जांच के लिए उनके तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप मधुबन करनाल की फोरेंसिक लैब में भेजा था। मोबाइल डाटा से यह जानकारी मिली है कि ज्योति की दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी दानिश और एक पीआईओ से बातचीत होती थी, हालांकि लैपटॉप से कोई खास जानकारी नहीं मिली है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading