ईरान-इस्राइल संघर्ष के चलते भारत ने अपने नागरिकों से कहा, ‘तुरंत तेहरान छोड़ें’

भारत सरकार ने ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों से तत्काल तेहरान छोड़ने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

भारतीय दूतावास ने उन भारतीयों से, जो फिलहाल तेहरान छोड़ने में असमर्थ हैं, घर के भीतर ही रहने और केवल आधिकारिक सूचना चैनलों पर नजर बनाए रखने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है, जहां छात्र अपने संपर्क विवरण साझा कर सकते हैं और ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूतावास का कहना है कि जो भी भारतीय नागरिक या भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) अपनी व्यवस्था से तेहरान छोड़ सकते हैं, वे जल्द से जल्द ऐसा करें और शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। साथ ही, उन लोगों से जो अभी तक दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, तुरंत संपर्क करने और अपना स्थान व मोबाइल नंबर साझा करने का आग्रह किया गया है।

संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं:
+98-9010144557
+98-9128109115
+98-9128109109

भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू
ईरान-इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक तीन विश्वविद्यालयों के छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि अन्य छात्रों को भी क्रमशः निकाला जा रहा है। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय छात्र मौजूद हैं, जिनमें 1,500 से अधिक कश्मीरी छात्र शामिल हैं। अधिकांश छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां गए हैं।

हवाई मार्ग बंद, छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते निकाला जा रहा
सरकारी सूत्रों के अनुसार, ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते छात्रों को आर्मेनिया के ज़रिए निकाला जा रहा है। आर्मेनिया से उन्हें जॉर्जिया और फिर पश्चिम एशिया के रास्ते भारत भेजा जाएगा। छात्रों का पहला दल जिसमें 110 विद्यार्थी शामिल हैं, पहले ही आर्मेनिया सीमा तक पहुंच चुका है। इससे पहले सोमवार को छात्रों को तेहरान से निकालने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी।

सभी भारतीय छात्रों को इन विश्वविद्यालयों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है
• तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज,
• इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी,
• ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज

• शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों को वेलेंजक यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 से कोम शहर के लिए रवाना किया गया।
• उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से भी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
• शिराज यूनिवर्सिटी और इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से छात्रों को मंगलवार सुबह निकाला जाएगा।
• अराक यूनिवर्सिटी के छात्रों को निकालने के लिए भी दूतावास ने संबंधित प्रशासन से मदद का अनुरोध किया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading