बिहार: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए अब तक 1.98 लाख आवेदन, दो दलों ने जताई आपत्तियां

चुनाव आयोग के अनुसार, 1 अगस्त को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियों के लिए खुली रहेगी। इस अवधि में आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी नाम जोड़ने या हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसी बीच, इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया है कि बिहार में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और इस मुद्दे पर वह लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली गई है। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़े बताते हैं कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब तक 1.98 लाख लोग मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि 29,879 लोगों ने नाम जोड़ने की मांग की है।

किन दलों ने दर्ज की आपत्तियां
चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदाता सूची प्रकाशित होने के 30 दिनों बाद अब तक केवल दो दलों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आयोग की ओर से शनिवार को जारी डेली बुलेटिन में बताया गया कि-
• भाकपा (माले-लिबरेशन) ने 10 आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनके 1,496 बीएलए हैं।
• राजद ने भी 10 आपत्तियां दर्ज की हैं, इनके बीएलए की संख्या 47,506 है।

99.11% मतदाताओं ने कराई दस्तावेज़ों की पुष्टि
अब तक बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की ओर से 25 नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने के आवेदन किए गए हैं। कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 प्रतिशत ने दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जमा किए हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब आधार कार्ड के साथ अन्य 11 दस्तावेज भी नाम जुड़वाने के लिए मान्य होंगे। चुनाव आयोग ने शीर्ष अदालत को आश्वस्त किया है कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है।

विपक्ष का आरोप
भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल कुणाल ने आरोप लगाया कि आयोग बड़ी साजिश कर रहा है। उनके मुताबिक, अब तक पार्टी ने 100 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं, लेकिन आयोग ने केवल 10 ही रिकॉर्ड की हैं। उदाहरण के तौर पर, भोजपुर में पहले दिन 13 आपत्तियां दी गई थीं, जिनमें 10 नए नाम जोड़ने और 3 हटाने से संबंधित थीं, लेकिन आयोग ने केवल 2 ही गिनी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading