चीन-पाकिस्तान के रिश्तों में आई दरार! चीन ने करोड़ों डॉलर के प्रोजेक्ट से हाथ खीचें, पाकिस्तान ने एडीबी से मदद मांगी

पाकिस्तान ने एमएल-1 रेलवे परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 2 अरब डॉलर का कर्ज मांगकर एक बड़ा संदेश दिया है। इस कदम ने कई तरह की चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया है।

चीन से बढ़ती दूरी
अब तक चीन को पाकिस्तान का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता रहा है, लेकिन हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में ठंडापन झलक रहा है। पाकिस्तान ने अपने जर्जर रेलवे नेटवर्क को सुधारने के लिए चीन की बजाय एडीबी से कर्ज लेने का फैसला किया है। कराची-रोहरी रेलवे सेक्शन के विकास के लिए मांगा गया यह लोन उसी एमएल-1 परियोजना से जुड़ा है, जिसे कभी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की सबसे अहम योजना माना जाता था। चीन के इस परियोजना से पीछे हटने की वजह पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति बताई जा रही है। पाकिस्तान की कर्ज चुकाने की क्षमता पर संदेह और पहले से फंसे अरबों डॉलर के निवेश ने चीन को अतिरिक्त जोखिम से बचने के लिए पीछे हटने पर मजबूर किया। यह साफ करता है कि आर्थिक संकट के दौर में “हर मौसम का दोस्त” भी कदम पीछे खींच सकता है।

रेको दिक और एमएल-1 का महत्व
बलूचिस्तान स्थित रेको दिक की सोना-तांबा खदान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकती है, लेकिन मौजूदा रेलवे ढांचा खनिजों की ढुलाई के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे में एमएल-1 लाइन का आधुनिकीकरण बेहद जरूरी हो गया है। इसी कारण एडीबी ने इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाई और साथ ही रेको दिक खदान के लिए 410 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त मदद का आश्वासन दिया है।

बहुआयामी विदेश नीति की ओर रुख
एडीबी की बढ़ती भागीदारी से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अब केवल चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता। सूत्रों का कहना है कि इस कदम से पहले पाकिस्तान ने चीन को भरोसे में लिया ताकि रिश्तों में खटास न आए। सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी स्पष्ट कहा, “हम एक दोस्त को दूसरे दोस्त के लिए कुर्बान नहीं करेंगे।” इसी दौरान अमेरिका ने भी रेको दिक खदान में दिलचस्पी दिखाई है। यह साफ करता है कि पाकिस्तान अब चीन, अमेरिका और बहुपक्षीय संस्थाओं के बीच संतुलित विदेश नीति अपनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार के संकेत भी मिले हैं, खासकर तब से जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में ऑयल रिजर्व निर्माण की घोषणा की है।

सीपीईसी पर सवाल
2015 से 2019 के बीच सीपीईसी के तहत कई हाईवे, पावर प्रोजेक्ट और बंदरगाह बने, लेकिन 2022 के बाद प्रगति धीमी पड़ गई। चीन के पावर प्रोड्यूसर्स को बकाया भुगतान न होने से हालात और बिगड़े। एमएल-1 परियोजना से चीन का हटना इसी सुस्ती का संकेत है। ऐसे में एडीबी की भागीदारी सीपीईसी के भविष्य पर सवाल खड़े करती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading