बिहार: महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री, और मुकेश सहनी बनेंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों की घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, जबकि मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। गहलोत ने यह भी संकेत दिया कि आवश्यकता पड़ने पर और भी उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, “वे लंबे समय तक सत्ता में रहे, लेकिन बिहार के लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सके।” उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “हमारे तो नेता तेजस्वी यादव हैं, लेकिन अमित शाह से पूछना चाहता हूं, आपके नेता कौन हैं?” उन्होंने कहा कि जब भाजपा कहती है कि एनडीए का सीएम फेस संसदीय दल तय करेगा, तो इसका मतलब है कि अब भी उनके बीच असमंजस है। गहलोत ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी भाजपा ने चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़ा, लेकिन नतीजों के बाद खुद का मुख्यमंत्री बना दिया।
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने बताया कि गठबंधन की नींव राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान रखी गई थी, जिसमें लगभग 17 महीने तक सभी दलों ने एक साथ समाज और जनहित के मुद्दों पर काम किया। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “भाजपा ने हमारी पार्टी को तोड़ने और विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी। हमने ठान लिया था कि जब तक भाजपा को बिहार से बाहर नहीं करेंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अब समय आ गया है, महागठबंधन मिलकर बिहार में सरकार बनाएगा। महागठबंधन आज पहले से अधिक मजबूत और एकजुट है।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading