जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं होगा आधार कार्ड

महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश जारी कर कहा कि आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं होगा।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में अमान्य घोषित कर दिया है। सरकार का कहना है कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि किसी प्रमाणित दस्तावेज पर आधारित नहीं होती। इसलिए नियुक्ति, प्रमोशन जैसे सरकारी कार्यों में अब आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। फर्जी प्रमाणपत्रों को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आधार कार्ड पर जारी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों को रद्द करने का आदेश दिया है। इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि किसी भी प्रमाणित दस्तावेज के आधार पर तय नहीं होती है, यही कारण है कि इसे आधिकारिक प्रमाण पत्र के रूप में नहीं स्वीकार किया जा सकता।

यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आधार कार्ड में जन्मतिथि का कोई प्रमाणित दस्तावेज संलग्न नहीं होता, इसलिए इसे जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं माना जा सकता है। सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी प्रक्रिया में नियुक्ति, प्रमोशन, सेवा रजिस्टर संशोधन या अन्य संवेदनशील दस्तावेज में आधार को जन्मतिथि का प्रमाण न माना जाए। इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र, हाईस्कूल मार्कशीट, नगर निकाय या स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रमाण-पत्र जैसे अन्य मूल दस्तावेज लगाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि आधार नागरिकता का प्रमाण पहले से नहीं माना जाता है। यानी नागरिकता संबंधी दस्तावेज में इसका उपयोग नहीं किया जाता है।

महाराष्ट्र में आधार कार्ड पर जारी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे रद
उधर, महाराष्ट्र में भी आधार कार्ड को लेकर राज्य सरकार ने ऐसा ही फैसला लिया है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को राज्यभर में केवल ”आधार कार्ड” के आधार पर जारी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। बावनकुले ने कहा कि सरकार फर्जी प्रमाणपत्रों को बर्दाश्त नहीं करेगी। केवल आधार कार्ड के आधार पर जारी किया गया कोई भी जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र यदि संदिग्ध पाया जाता है तो उसे तुरंत रद किया जाना चाहिए। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए।
यह कदम जाली दस्तावेजों का उपयोग कर जारी किए जा रहे प्रमाण पत्रों को लेकर चिंताओं के बीच उठाया गया है। कहा गया है कि 11 अगस्त 2023 के संशोधन के बाद नायब तहसीलदारों द्वारा जारी किए गए सभी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रद कर दिए जाएंगे। स्पष्ट किया गया है कि केवल आधार कार्ड के आधार पर जारी किए गए प्रमाण पत्रों को दोषपूर्ण माना जाएगा, क्योंकि केंद्रीय दिशा निर्देशों के तहत इस दस्तावेज को जन्म या जन्म स्थान के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading