पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी में ठंडी हवाएं लगातार बह रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान घटकर करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 दिसंबर को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। उस दिन अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज सुबह से ही ठिठुरन महसूस की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ सूरज की हल्की धूप से थोड़ी गर्माहट मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। वहीं, आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 3.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 100 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी रहा। लोधी रोड शहर का सबसे ठंडा इलाका साबित हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रिज में 7.2, पालम में 8.1 और आया नगर में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में कल से बढ़ेगी ठंड, चलेंगी सर्द हवायें






