जयपुर के अमायरा खुदकुशी मामले में स्कूल प्रबंधन ने 2 शिक्षिकाओं को हटाया

जयपुर। राजधानी जयपुर में चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की आत्महत्या के मामले में नीरजा मोदी स्कूल प्रबंधन ने करीब 50 दिन बाद सख्त कदम उठाया है। स्कूल प्रशासन ने कक्षा शिक्षिका पुनीता शर्मा और गणित शिक्षिका रचना को सेवा से हटा दिया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सीबीएसई और राज्य शिक्षा विभाग के बढ़ते दबाव के बाद की गई है।
दरअसल, 20 नवंबर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस प्रकरण को लेकर नीरजा मोदी स्कूल को नोटिस जारी किया था और 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा था। स्कूल प्रबंधन ने निर्धारित समयसीमा में अपना जवाब सीबीएसई को सौंप दिया है, जिसकी फिलहाल बोर्ड की समिति समीक्षा कर रही है। रिपोर्ट के मूल्यांकन के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। उधर, राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने भी अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सौंप दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य शिक्षा विभाग के पास सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल एनओसी जारी करने का अधिकार है, लेकिन जांच में सामने आई गंभीर खामियों के आधार पर विभाग ने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि विभिन्न स्तरों पर हुई इन कार्रवाइयों और दबाव के चलते ही स्कूल ने शिक्षिकाओं को हटाने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि 1 नवंबर को जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अमायरा लंबे समय से स्कूल में अन्य छात्रों द्वारा बुलिंग का शिकार हो रही थी, लेकिन स्कूल प्रशासन और शिक्षक इस पर लगातार आंखें मूंदे रहे। बाद में सीबीएसई की जांच रिपोर्ट में भी बुलिंग की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आईं स्कूल प्रबंधन की गंभीर खामियां
जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट में स्कूल की कई गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 1 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट और 11 सेकंड पर हुई थी। जिस स्थान से छात्रा गिरी थी, उस क्षेत्र को फॉरेंसिक जांच से पहले ही स्कूल प्रशासन द्वारा धुलवा दिया गया, जिसे साक्ष्य मिटाने का गंभीर प्रयास माना गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पिछले 18 महीनों से स्कूल और परिजनों के बीच बुलिंग को लेकर लगातार शिकायतें होती रही थीं, लेकिन स्कूल ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। 2 मई 2024 को अमायरा की मां ने शिकायत की थी कि एक छात्र ने बच्ची को मिडिल फिंगर दिखाई थी, लेकिन इस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 24 और 25 जुलाई 2024 को परिजनों ने बच्ची के रोने और मानसिक रूप से परेशान होने के ऑडियो भेजकर स्कूल को अवगत कराया था।
सीसीटीवी फुटेज और शिक्षकों के बयानों के आधार पर जांच समिति ने निष्कर्ष निकाला कि घटना वाले दिन अमायरा गहरे मानसिक तनाव में थी। घटना से पहले के 45 मिनट में उसने अपनी कक्षा शिक्षिका पुनीता शर्मा से पांच बार मदद मांगी, लेकिन शिक्षिका ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए उसे केवल डांट दिया। बाद में अपने बयान में शिक्षिका ने यह भी स्वीकार किया कि बच्चों द्वारा “आपत्तिजनक शब्दों” के इस्तेमाल की शिकायत उन्हें मिली थी। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि 5,000 से अधिक छात्रों वाले इस स्कूल में कई सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे थे और अनेक छात्र व स्टाफ बिना आईडी कार्ड के पाए गए। इन गंभीर कमियों को देखते हुए सीबीएसई ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading