बांग्लादेश: आज मतदाता के रूप में पंजीकरण कराएंगे तारिक रहमान

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजबाड़ी जिले के पंगशा इलाके में बुधवार रात भीड़ ने एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस ताजा घटना के बाद देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं।

कानून-व्यवस्था के लगातार बिगड़ते हालात के बीच अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डेली स्टार के अनुसार, 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था संभालने को लेकर सरकार की बेचैनी बढ़ी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि जुलाई के विद्रोह के बाद 10 नवंबर 2024 को खुदा बख्श को विशेष सहायक बनाया गया था, जिनसे पुलिस सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अनुशासन और मनोबल बहाल करने की अपेक्षा थी।
उधर दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में बांग्लादेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद चारों आरोपियों तारिक हुसैन, मानिक मिया, निजामुल हक और अजमल छागिल ने वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपराध स्वीकार कर लिया है। इस हत्या के बाद ढाका समेत देश के कई हिस्सों में फैक्ट्री कर्मियों, छात्रों और मानवाधिकार संगठनों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किए थे। भारत ने भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

आज मतदाता पंजीकरण कराएंगे तारिक रहमान
बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान शुक्रवार को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराएंगे और आज ही उन्हें पहचान पत्र मिलने की संभावना है। वे शनिवार को बोगुरा-6 निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जिसे आगामी संसदीय चुनावों में उनकी सक्रिय सियासी एंट्री का संकेत माना जा रहा है। हत्या की घटनाओं के बाद तारिक रहमान ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तभी संभव होगा जब 2026 के आम चुनाव में उनकी पार्टी जीत हासिल करेगी।
17 साल बाद लंदन से लौटे तारिक रहमान के बांग्लादेश पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को वे जियाउर्रहमान की कब्र पर श्रद्धांजलि देंगे, जुमे की नमाज में शामिल होंगे और इसके बाद राष्ट्रीय शहीद स्मारक का भी दौरा करेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading