महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने करीब 92 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की, सौरभ चंद्राकर के निवेश का हुआ खुलासा

महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने करीब 92 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं, जिसमें सौरभ चंद्राकर के निवेश का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि LLC-GZCO में सौरभ चंद्राकर का पैसा लगा था और बेटिंग ऐप में रिग्ड गेम्स के जरिए ग्राहकों को पहले से तय नुकसान उठाना पड़ता था।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमोटर सौरभ चंद्राकर सहित कई आरोपियों की लगभग 92 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रिविजनल तौर पर अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।
ईडी के अनुसार, परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एग्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर 74.28 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट पाए गए हैं, जिनका संबंध सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से है। इसके अलावा, दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर गगन गुप्ता और Skyexchange.com से जुड़ी करीब 17.5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी सामने आई है, जिनके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

कौन-कौन सी संपत्ति जब्त हुई
ईडी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों में 74.28 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक डिपॉजिट शामिल हैं, जो परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एग्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये कंपनियां सीधे तौर पर सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़ी हैं। इसके अलावा, Skyexchange.com से जुड़े दुबई के कथित हवाला ऑपरेटर गगन गुप्ता की करीब 17.5 करोड़ रुपये (लगभग 1.7 मिलियन डॉलर) की संपत्ति भी जब्त की गई है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि इन्हीं के माध्यम से पैसों की अवैध लॉन्ड्रिंग की गई।

दुबई में बैठे हैं मुख्य आरोपी
ईडी के अनुसार, महादेव ऐप को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमोट कर रहे थे। दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और फिलहाल यूएई में बताए जा रहे हैं। भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण के प्रयास कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप और Skyexchange.com के जरिए बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग कराई जा रही थी। ऐप में कई रिग्ड गेम्स मौजूद थे, जिनमें ऑपरेटर पहले से ही बेट का नतीजा तय कर देते थे, जिससे ग्राहकों को नुकसान होता था।

विदेश कैसे भेजा गया पैसा
जांच अधिकारियों के मुताबिक, महादेव ऐप सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने हवाला नेटवर्क, ट्रेड-बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टो एसेट्स के जरिए ग्राहकों से वसूले गए पैसे विदेश भेजे। बाद में इसी धन को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट के जरिये भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading