अगर हमला होता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे- ईरान

ईरान में इन दिनों देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। रविवार को राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई हिंसा में अब तक करीब 116 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो उसे जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह बयान ऐसे समय में आया, जब संसद में ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे गूंज रहे थे। विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं ठप कर दी गई हैं, जिससे विदेशों से हालात की जानकारी जुटाना और कठिन हो गया है। वहीं, एक अमेरिकी मानवाधिकार संगठन से जुड़ी समाचार एजेंसी का दावा है कि प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर अधिक हो गई है और लगभग 2600 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान शायद पहले कभी न देखी गई आज़ादी की दिशा में बढ़ रहा है और अमेरिका इस राह में पूरी मदद के लिए तैयार है। उधर, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने संसद सत्र का सीधा प्रसारण किया। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने अपने भाषण में पुलिस और ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’, विशेष रूप से स्वयंसेवी बासिज की प्रशंसा की और कहा कि वे प्रदर्शनों के दौरान मजबूती से डटे रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा और गिरफ्तार लोगों को सजा दी जाएगी। इस बीच मशहद शहर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की सूचना है। सामने आए वीडियो में सड़कों पर जलता मलबा और कूड़ेदान दिखाई दे रहे हैं, जिससे रास्ते बाधित हो गए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading