नितिन नवीन निर्विरोध बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल होगी औपचारिक घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके नाम की औपचारिक घोषणा कल की जाएगी। नितिन नवीन के समर्थन में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

नामांकन जांच के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा
भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन निर्धारित प्रारूप में वैध पाए गए। नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात यह स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नवीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है। इसी के साथ उन्हें भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

मोदी-शाह समेत वरिष्ठ नेताओं का समर्थन
नितिन नवीन के नामांकन के दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू भी नामांकन के समय उपस्थित रहे।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी किया समर्थन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित विभिन्न राज्यों के नेताओं ने नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी और प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड समेत कई राज्यों के नेताओं ने उनका समर्थन किया।

भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व के भरोसे के चलते नितिन नवीन का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। बिहार से पांच बार विधायक रहे 45 वर्षीय नितिन नवीन को दिसंबर 2025 में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया और टाइमलाइन

  • दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन दाखिल
  • शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच
  • शाम 5 से 6 बजे तक नामांकन वापसी
  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार को औपचारिक घोषणा
  • जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जा सकता था, लेकिन एकमात्र उम्मीदवार होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन कल सुबह 11:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे।
नितिन नवीन बिहार के वरिष्ठ नेता और मजबूत संगठनकर्ता माने जाते हैं। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने पहली बार बिहार विधानसभा में प्रवेश किया था। हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading