यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ देशव्यापी विरोध

कुमार विश्वास ने कसा तंज- ‘मैं अभागा सवर्ण’

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। जनरल कैटेगरी के छात्र और सवर्ण समाज से जुड़े लोग इन नियमों को अपने खिलाफ बताते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी नई दिल्ली में यूजीसी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश से रोकने के लिए भारी संख्या में बैरिकेडिंग की गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर सहित कई जिलों में छात्रों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किए। रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजकर नाराजगी जताई। कवि और लेखक कुमार विश्वास ने भी यूजीसी के नियमों पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा-

“चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं… मेरा रोंया-रोंया उखाड़ लो राजा।”

यूजीसी के नए नियमों पर विवाद क्यों?
यूजीसी ने 13 जनवरी को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशन्स, 2026’ को अधिसूचित किया। इन नियमों के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और निगरानी तंत्र गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों से जुड़ी शिकायतों पर नजर रखना है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। हालांकि, जनरल कैटेगरी के छात्र और संगठन इन नियमों को एकतरफा बताते हुए विरोध कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नए प्रावधानों के तहत सवर्ण छात्रों को ‘स्वाभाविक अपराधी’ की तरह देखा जाएगा और इससे कैंपस में उनके खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है, जिससे शैक्षणिक माहौल बिगड़ने की आशंका है।

यूजीसी के नए नियमों में किए गए तीन प्रमुख बदलाव

  1. जातिगत भेदभाव की स्पष्ट परिभाषा
    अब जाति, धर्म, नस्ल, लिंग, जन्म स्थान या विकलांगता के आधार पर किसी भी तरह का पक्षपातपूर्ण या अमानवीय व्यवहार, जो शिक्षा में समान अवसर में बाधा बने, जातिगत भेदभाव माना जाएगा। पहले ड्राफ्ट में इसकी स्पष्ट परिभाषा नहीं थी।
  2. ओबीसी छात्रों को भी शामिल किया गया
    एससी और एसटी के साथ-साथ ओबीसी छात्रों के खिलाफ होने वाले अनुचित व्यवहार को भी जाति-आधारित भेदभाव की श्रेणी में रखा गया है। ड्राफ्ट नियमों में ओबीसी का उल्लेख नहीं था।
  3. झूठी शिकायत पर दंड का प्रावधान हटाया गया
    प्रारंभिक ड्राफ्ट में झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायत करने वालों पर आर्थिक दंड या निलंबन का प्रावधान था, लेकिन अंतिम रूप से लागू नियमों में इसे हटा दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला
यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता विनीत जिंदल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि ये नियम जनरल कैटेगरी के साथ भेदभाव करते हैं और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। याचिका में रेगुलेशन 3(सी) के क्रियान्वयन पर रोक लगाने और सभी वर्गों पर समान रूप से नियम लागू करने की मांग की गई है।

आत्महत्याओं के बाद सख्त हुए नियम
यूजीसी ने पहले 17 दिसंबर 2012 को जातीय भेदभाव रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे, जो केवल सुझावात्मक थे। 17 जनवरी 2016 को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला और 22 मई 2019 को महाराष्ट्र की दलित डॉक्टर पायल तडवी ने कथित जातीय उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं के बाद 29 अगस्त 2019 को परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जनवरी 2025 में कोर्ट ने यूजीसी को नियम सख्त करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुराने प्रावधानों में बदलाव कर 13 जनवरी 2026 को नए नियम अधिसूचित किए गए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading