टी-20 विश्वकप 2026: अफगानिस्तान-द. अफ्रीका मुकाबले में दर्शकों की सांसें थमी

डबल सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला

टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान व दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट का अब तक का सबसे नाटकीय मैच साबित हुआ। यह मुकाबला एक नहीं बल्कि डबल सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां आखिरकार दक्षिण अफ्रीका ने दबाव में संयम रखते हुए जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान उतार-चढ़ाव ऐसे रहे कि दर्शकों की धड़कनें बार-बार तेज होती रहीं। अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और दूसरे सुपर ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मैच को रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचा दिया, हालांकि हार के बाद वह भावुक नजर आए।
मुकाबले की कहानी अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवर से और दिलचस्प हो गई, जब कगिसो रबाडा की दो नो बॉल ने मैच का रुख बदल दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए थे। शुरुआत खराब रही और कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ पांच रन बनाकर फजलहक फारूकी का शिकार बने, लेकिन क्विंटन डिकॉक और रियान रिकेल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 114 रन जोड़कर पारी संभाल ली। राशिद खान ने तीन गेंद में दोनों को आउट कर मैच में वापसी दिलाई। डिकॉक ने 59 और रिकेल्टन ने 61 रन बनाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी जोरदार जवाब दिया और 20 ओवर में 187 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। गुरबाज ने 42 गेंद में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। अंतिम दो ओवर में 24 रन की जरूरत थी और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे, जहां रबाडा की नो बॉल और वाइड ने समीकरण बदल दिया। अंत में एक रन से स्कोर बराबर हुआ और मैच सुपर ओवर में चला गया।
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया और मैच डबल सुपर ओवर में पहुंच गया। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बना डाले, जिसमें डेविड मिलर के लगातार छक्के अहम रहे। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और मोहम्मद नबी जल्दी आउट हो गए, लेकिन गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर उम्मीद जगा दी। आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी, मगर गुरबाज कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान जीत से चूक गया।
इस तरह कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीत हासिल की। यह हार अफगानिस्तान के लिए बेहद निराशाजनक रही, जबकि गुरबाज की शानदार पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। ग्रुप-डी में अफगानिस्तान लगातार दो मैच हारकर तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading