पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत, मुनीर से जर्मनी में मांगी आईडी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर को एक कार्यक्रम में प्रवेश से पहले सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोककर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा जाता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात को लेकर चर्चा में रहे मुनीर की यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। वे इन दिनों जर्मनी दौरे पर हैं, जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्हें सुरक्षा जांच के दौरान रोक लिया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने उनसे पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा और उसे सामने स्पष्ट रखने की सलाह भी दी।

आईडी जांच का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, मुनीर अपनी टीम के साथ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रवेश द्वार से कुछ कदम पहले सुरक्षा अधिकारी ने उनसे आईडी दिखाने को कहा। वायरल वीडियो में यह क्षण साफ दिखाई देता है कि कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पहले उन्हें औपचारिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

भागीदारी पर उठे विरोध के स्वर
उधर, जर्मनी स्थित सिंधी राजनीतिक संगठन जय सिंध मुत्ताहिदा महाज ने सम्मेलन में मुनीर की मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने निमंत्रण को “बेहद खेदजनक” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर ध्यान देने की अपील की। संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन भी किया और पाकिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया। संगठन के अध्यक्ष शफी बुरफत ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, और जर्मन सरकार समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को संबोधित बयान में वैश्विक मंच पर मुनीर की उपस्थिति पर गहरा अफसोस जताया।

क्या है म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को वैश्विक संवाद और संघर्ष समाधान के प्रमुख मंचों में गिना जाता है। हर वर्ष इसमें दुनिया भर के नेता, राजनयिक और सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading