केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, तेल कंपनियों को राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। नए फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर यह पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश की तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा था और उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती कर कंपनियों को राहत देने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा 26 मार्च को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे पहले पेट्रोल पर यह 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर थी।

तेल कंपनियों को मिला सहारा, घाटे में आएगी कमी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा संकट के चलते कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी जैसी कंपनियां दबाव में थीं। सरकार का यह फैसला इन्हीं कंपनियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है और यह तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार, यदि कच्चे तेल की औसत कीमत 100-105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती है, तो कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये और डीजल पर 14 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो सकता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, हालांकि बाद में यह घटकर करीब 100 डॉलर पर आ गईं। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत आयात करता है, जबकि प्राकृतिक गैस का भी बड़ा हिस्सा बाहर से आता है। होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली आपूर्ति में बाधा आने से स्थिति और गंभीर हो गई थी।

कुछ कंपनियों ने बढ़ाए दाम
नायरा एनर्जी, जो देश में 6,900 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित करती है, ने बढ़ती लागत का असर उपभोक्ताओं पर डालते हुए अपने पंपों पर पेट्रोल की कीमत बढ़ा दी है। वहीं, जियो-बीपी ने फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सरकारी तेल कंपनियां भी अभी कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं।

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading