टोल बूथों पर 10 अप्रैल से नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त होगी

देशभर में हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर भुगतान व्यवस्था में अहम संशोधन करने का निर्णय लिया है। 10 अप्रैल 2026 से टोल बूथों पर नकद (कैश) भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

क्या है नया नियम

  • एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद करने का फैसला लिया है
  • यह नया नियम 10 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा
  • टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों और जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

    अब कैसे होगा टोल भुगतान

    • अब सभी वाहन चालकों के लिए टोल भुगतान डिजिटल माध्यम से करना अनिवार्य होगा
    • फास्टैग के जरिए आसानी से टोल टैक्स चुकाया जा सकेगा
    • जैसे ही वाहन टोल लेन से गुजरेगा, RFID तकनीक के माध्यम से फास्टैग वॉलेट से स्वतः राशि कट जाएगी

    आने वाला है नया हाई-टेक सिस्टम

    सरकार भविष्य में टोल कलेक्शन को और आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत GPS-बेस्ड टोलिंग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम लागू करने की तैयारी है।

    • इस तकनीक में वाहन की नंबर प्लेट स्कैन होते ही भुगतान स्वतः हो जाएगा
    • वाहन द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टोल शुल्क लिया जाएगा
    • टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे यात्रा और सुगम बनेगी
    • गलत तरीके से टोल छूट लेने वाले मामलों पर भी रोक लगेगी
    • वैध छूट पाने वालों को Exempted FASTag का उपयोग करना होगा

    यह बदलाव न केवल टोल व्यवस्था को तेज और पारदर्शी बनाएगा, बल्कि यात्रियों के समय की भी बचत करेगा।

    विशिखा मीडिया

    विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

    Leave a Reply

    Discover more from

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading