प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रामनगरी तैयार, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

30 दिसंबर को रामनगरी अयोध्या आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर राम नगरी को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री का यह अयोध्या दौरा राम नगरी को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा. ऐसे में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अयोध्या की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात करें. साथ ही श्रद्धालुओं-पर्यटकों के लिए डिजिटल टूरिस्ट मैप तैयार करें। सुरक्षा-व्यवस्था अभेद्य हो, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं, एक भी अतिथि/आमजन को असुविधा न हो. अतिथियों, श्रद्धालुओं के साथ सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श हो।

अयोध्या आने वाले को न हो कोई असुविधा

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए. पूरी अयोध्या राममय हो. स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं. भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं. स्थान-स्थान पर भजन सरिता का प्रवाह हो. राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ एवं धर्म पथ तथा अयोध्या एयरपोर्ट से बाईपास से नयाघाट जोड़ने वाले मार्ग से सम्बंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा कराया जाए. उनके फुटपाथ, श्रद्वालुओं के चलने के लिए हो तथा मुख्य कैरेज वे पर वाहन चले तथा जहां-जहां पर पर्याप्त चौड़ाई है उन स्थानों पर बैठने की व्यवस्था व अन्य जन सुविधायें विकसित की जाएं। इसके अलावा हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्मपथ की भी सजावट प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को उसी प्रकार आकर्षक फूलों से सजाया जाए जिस प्रकार सुल्तानपुर रोड से एयरपोर्ट मार्ग को सजाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को आकर्षक रंगों से पेंट किया जाए तथा उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाने चाहिए. स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा. पूरा नगर साफ-स्वच्छ हो. अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गंदगी आदि न हो।

दो लाख नागरिकों के आने की संभावना

प्रधानमंत्री  की जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित करें,  उसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी, सभी भारतीय भाषाओं एवं भगवान श्रीराम से जुड़ने वाले प्रमुख देशों की भाषाओं व संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हो।

इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था

22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या को देखते हुये अभी से सभी व्यवस्था करें. विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्वालुओं को अयोध्या भ्रमण हेतु इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ, नागरिक पुलिस व रेलवे विभाग आपसी समन्वय के साथ सुदृढ़ करें। परिवहन विभाग पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन सुनिश्चित करायें.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading