देश में इन दिनों जगहों और मार्गों के नाम बदलने की राजनीति तेजी पर है। इसी बीच दिल्ली के बाबर रोड को लेकर फिर सियासत तेज हो गई है। यहां हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टिकर चिपका दिया। हिंदू सेना बाबर रोड का नाम बदलने की लंबे समय से मांग कर रही है। उनका कहना है कि इसका नाम बदला जाना चाहिए। हिंदू सेना का कहना है कि भारत देश भगवान राम, भगवान कृष्ण, वाल्मीकि और गुरु रविदास जैसे महापुरुषों का देश है। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस पूरे घटनाक्रम पर बोलते हुए कहा, ‘आज हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में स्थित बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग रख दिया है। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की बहुत लंबे समय से मांग थी कि आतंकी बाबर के नाम वाली इस सड़क का नाम बदलकर किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए। आज हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने वह काम किया है। जब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो चुका है और 22 तारीख को इसकी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन है, ऐसे में दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम।’ हिंदू सेना के द्वारा स्टीकर चिपकाने के कुछ देर बाद ही प्रशासन के द्वारा स्टीकर को हटा दिया गया। इस पूरे मामले पर नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनडीएमएसी) के अधिकारी ने कहा कि वह इस पोस्टर को हटा रहे हैं और इस मामले में शिकायत भी दर्ज करेंगे।
Related Posts
‘हलाल सर्टिफाइड मीट’ परोसने पर रेलवे को नोटिस
भारतीय रेलवे में सिर्फ हलाल प्रमाणित मीट परोसे जाने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड को नोटिस जारी किया…
0
जानिए वंदे भारत ट्रेन में आप 300 रुपये तक कम कीमत में कैसे पा सकते हैं टिकट
वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुकिंग करते समय IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर फूड/बीवरेज का विकल्प दिखाई देता है। यदि आप 'I don't…
0
2024 के चुनाव में चलेगा बीजेपी का मैजिक, महिलाओं के लिए बन रही रणनीति
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की…
0
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।





