भारत में बैन होगा मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम, 50 लाख यूजर्स को लगेगा झटका

मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी जांच शुरू करने की योजना बना रही है। सरकार यह पता लगाना चाहती है कि कहीं इस ऐप का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए तो नहीं हो रहा है, जिनमें अवैध वसूली और जुआ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि जांच में टेलीग्राम दोषी पाया गया, तो इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस जांच की जिम्मेदारी भारत सरकार के अधीन आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर को सौंपी जा सकती है। भारत में टेलीग्राम के लगभग 50 लाख उपयोगकर्ता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार की जांच का मुख्य फोकस टेलीग्राम के पीअर-टू-पीअर कम्युनिकेशन पर रहेगा, जिसमें गैर-कानूनी गतिविधियों की भी जांच की जाएगी।
टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम फ्रांस के बार्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस जांच के दौरान हुई, जिसमें पाया गया कि मॉडरेटर की कमी के कारण टेलीग्राम ऐप पर आपराधिक गतिविधियाँ बेरोक-टोक चल रही थीं। ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद टेलीग्राम की ओर से पहली बार प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करती है, जिसमें डिजिटल सेवा अधिनियम भी शामिल है। 90 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाले इस मंच ने कहा कि पावेल ड्यूरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। कंपनी का मॉडरेशन उद्योग मानकों के अनुरूप है और इसे लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। हम इस स्थिति के शीघ्र समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading