2024 की पहली तिमाही में वैश्विक 5G हैंडसेट शिपमेंट में 20% की वृद्धि देखी गई है। 5G स्मार्टफोन शिपमेंट में 25% हिस्सेदारी के साथ एप्पल सबसे आगे है, जबकि 21% हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर है। भारत, अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन गया है। काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 5G स्मार्टफोन शिपमेंट में यह मुकाम हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 32% हिस्सेदारी के साथ चीन 5G स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 13% है। अमेरिका 10% के साथ तीसरे स्थान पर है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 की पहली तिमाही में वैश्विक 5G हैंडसेट शिपमेंट में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है। स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो एप्पल 25% हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है, मुख्य रूप से आईफोन 15 और 14 सीरीज की वजह से, जबकि सैमसंग 21% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसमें गैलेक्सी A सीरीज और नई लॉन्च हुई S24 सीरीज का बड़ा योगदान है।
5जी मोबाइल बाजार में भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर






