यूपीएस: 60, 70, 80 हजार बेसिक सैलरी होगी, तो जानिए कितनी मिलेगी पेंशन

यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) की घोषणा के बाद लोग इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। वे यह भी जानना चाहते हैं कि अगर वे अभी रिटायर होते हैं, तो यूपीएस के तहत उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी। यहां कुछ बेसिक सैलरी के आधार पर कैलकुलेशन बताया गया है कि अगर उनकी सैलरी 60, 70 या 80 हजार रुपये है, तो उन्हें पेंशन कितनी मिलेगी। इसे आसान भाषा में समझने से पहले, इस योजना की घोषणा और इसके नियम-शर्तों को विस्तार से जान लेते हैं।
यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) की घोषणा
केंद्र सरकार ने 24 अगस्त, 2024 को यूनिफाइड पेंशन योजना की घोषणा की, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को उनके योगदान के आधार पर पेंशन का लाभ मिलेगा। इस योजना में निश्चित पेंशन दी जाएगी और कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को फैमिली पेंशन भी मिलेगा। जिन कर्मचारियों ने 10 साल से अधिक लेकिन 25 साल से कम सेवा की है, उन्हें न्यूनतम पेंशन के रूप में 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
रिटायर्ड कर्मचारियों को कितनी मिलेगी पेंशन?
यह पेंशन तभी मिलेगी जब किसी कर्मचारी ने 25 साल की सेवा पूरी की हो। पेंशन की राशि 12 महीने की औसत बेसिक सैलरी का 50% होगी। वहीं, फैमिली पेंशन कर्मचारी की पेंशन का 60% होगी। अगर किसी कर्मचारी ने 10 साल या उससे अधिक सेवा की है, तो उसे न्यूनतम पेंशन के रूप में 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
सरकार और कर्मचारी का योगदान कितना होगा?
इस योजना के तहत सरकार 18.4% का योगदान देगी, जबकि कर्मचारी को अपनी बेसिक सैलरी + डीए का 10% योगदान करना होगा। इसी योगदान के आधार पर यूपीएस के तहत पेंशन दी जाएगी।
60,000 रुपये बेसिक सैलरी पर कितनी पेंशन?
अगर आपकी 12 महीने की औसत बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो रिटायरमेंट के बाद यूपीएस के तहत 30,000 रुपये (डीआर जोड़कर) पेंशन मिलेगी। कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को 18,000 रुपये (डीआर जोड़कर) फैमिली पेंशन मिलेगी।
• 60,000 रुपये सैलरी पर पेंशन = 60,000 का 50% + डीआर = 30,000 रुपये + डीआर
• 30,000 पेंशन पर फैमिली पेंशन = 30,000 का 60% + डीआर = 18,000 रुपये + डीआर
70,000 रुपये बेसिक सैलरी पर कितनी पेंशन?
अगर किसी कर्मचारी की 12 महीने की औसत बेसिक सैलरी 70,000 रुपये है और उसने कम से कम 25 साल की सेवा की है, तो रिटायरमेंट के बाद यूपीएस के तहत पेंशन कुछ इस प्रकार होगी:
• 70,000 रुपये सैलरी पर पेंशन = 70,000 का 50% + डीआर = 35,000 रुपये + डीआर
• 35,000 पेंशन पर फैमिली पेंशन = 35,000 का 60% + डीआर = 21,000 रुपये + डीआर
80,000 रुपये बेसिक सैलरी पर कितनी पेंशन?
अगर किसी सरकारी कर्मचारी की 12 महीने की औसत बेसिक सैलरी 80,000 रुपये है और उसने कम से कम 25 साल की सेवा की है, तो उसे यूपीएस के तहत पेंशन इस प्रकार मिलेगी:
• 80,000 रुपये सैलरी पर पेंशन = 80,000 का 50% + डीआर = 40,000 रुपये + डीआर
• 40,000 पेंशन पर फैमिली पेंशन = 40,000 का 60% + डीआर = 24,000 रुपये + डीआर

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading