मध्य प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच शहडोल जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौटते वक्त दो मनचलों ने छात्रा का पीछा किया और फिर छेड़छाड़ की। छात्रा डर के कारण भागने लगी तो युवकों ने उसका दुपट्टा खींच दिया। छात्रा जब पुलिस के पास पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता को 100 किमी दूर महिला थाने जाने के लिए कह दिया गया। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मां अपनी बेटी को लेकर सीधी पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और छात्रा को महिला थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ 100 किलोमीटर की दूरी तय कर महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए मनचलों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
मध्य प्रदेश में नाबालिंग छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने एफआईआर कराने के लिए 100 KM दूर भेजा






