राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार का फैसला पलटा

राज्य सरकार ने एनपीएस से निकाले गए पैसे की वसूली के मामले में अशोक गहलोत सरकार के समय लिए गए फैसले को पलट दिया है। गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने एनपीएस से निकाली गई राशि वापस नहीं की, तो उन्हें ओपीएस का लाभ नहीं मिलेगा। वित्त विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर इन कर्मचारियों को राहत दी है। आदेश में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने पैसा वापस नहीं किया है, उनकी राशि सेवानिवृत्ति के समय समायोजित कर ली जाएगी और उनसे जीपीएफ के समान ब्याज लिया जाएगा।
निकाले गए थे 500 करोड़ रुपए
गौरतलब है कि लगभग 90 हजार पुलिसकर्मियों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने ओपीएस लागू होने के बाद एनपीएस खाते से करीब 500 करोड़ रुपए निकाले थे, जिनमें से लगभग 400 करोड़ रुपए वापस जमा हो चुके हैं।
सरकार ने लिया पुराना निर्णय वापस
वसूली के मामले में कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें पैसा वापस नहीं करने पर ओपीएस का लाभ नहीं देने के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस पर विचार करने के बाद, सरकार ने शुक्रवार को अपना पुराना निर्णय वापस ले लिया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में लगभग 120 याचिकाओं पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading