जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे: अब दिल्ली दूर नहीं

जयपुर। दिल्ली से जयपुर के बीच सफर का समय घटाने की वर्षों की कोशिशें अब दो से तीन महीने में पूरी होने की उम्मीद है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर को जोड़ने वाले 67 किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे का काम करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि दो महीनों में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो नए साल पर लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से जयपुर से दिल्ली तक का सफर और भी कम समय में तय होगा, और करीब 20 किलोमीटर की दूरी भी घट जाएगी। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का काम नवंबर 2024 तक पूरा होने की समयसीमा रखी गई थी। इसके पूरा हो जाने पर जयपुर से गुड़गांव और फिर दिल्ली तक की यात्रा कार में तीन से साढ़े तीन घंटे में पूरी हो सकेगी। फिलहाल वाहन चालकों को जयपुर से दिल्ली पहुंचने के लिए दौसा होकर जाना पड़ता है, जिससे समय और दूरी दोनों ही ज्यादा लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भी कम समय लगेगा।
जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे के बनने से जयपुर-दिल्ली के बीच की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से आगरा रोड के पास बगराना से होगी और यह बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से नियंत्रित होगा, जिसमें अधिकतम गति सीमा भी तय होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर कार की गति सीमा अधिकतम 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे का काम दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा। बगराना और एक रेलवे आरओबी का काम बच रहा है, बाकी तकरीबन पूरा हो गया है।
-बलवीर सिंह यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाइवे प्राधिकरण, दौसा

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading