यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ ने पथराव और आगजनी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद संभल के साथ-साथ मुरादाबाद में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। डीएम और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ बयानबाजी या अफवाहों को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई अराजक तत्व अफवाहें फैलाता है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
यूपी के संभल में पथराव और आगजनी के बाद मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर





