राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्र ने आत्महत्या की, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा में एक छात्र द्वारा आत्महत्या का इस वर्ष का यह पहला मामला है, जिसने जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

नए साल की शुरुआत के मात्र 8 दिन बाद राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग कर रहे एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हरियाणा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव राजीव गांधी नगर इलाके में स्थित उसके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने सावधानीपूर्वक शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और मृतक के माता-पिता को सूचना देकर कोटा बुलाया। साथ ही, छात्र के कमरे की तलाशी ली जा रही है और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

2 साल से जेईई की तैयारी कर रहा था छात्र
कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया, “मृतक छात्र का नाम नीरज जाट है, जो हरियाणा के नवा महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। नीरज पिछले 2 साल से कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित आनंद कुंज रेजिडेंसी में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर रात उसने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल मालिक ने सुबह पुलिस को सूचना दी। शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता
हरियाणा से कोटा पहुंचे मृतक छात्र के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत संदेहास्पद है। पिता ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई, वहां के पंखे में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगा था, जिससे कोई फांसी पर नहीं लटक सकता। इसके अलावा, पंखे की पंखुड़ियां भी टूटी नहीं थीं। पिता ने कमरे की स्थिति देखकर आत्महत्या की संभावना को नकारते हुए इसे हत्या बताया और कोटा पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। पिता ने बताया कि नीरज हमेशा कहता था कि उसके पंखे में ऐसा डिवाइस लगा है, जिससे फांसी लगाना संभव नहीं। साथ ही, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण उन्होंने घटना पर गंभीर संदेह जताया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading