उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी के पीडीए को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि हम परंपरागत मुल्ला और मौलवी बनाने की बजाय बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं। कठमुल्लापन की संस्कृति अब नहीं चलेगी।
मुख्यमंत्री योगी विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधुनिकीकरण किया जा रहा है और अब प्रदेश में कठमुल्लापन की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे विपक्षी दल पहले किसी चीज का उपहास उड़ाते हैं, उसका विरोध करते हैं, चर्चा से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंततः उसे स्वीकृति देने के लिए तैयार हो जाते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी स्नान कर आए, जो उनकी स्वीकृति का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या और काशी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रयागराज ने उन लोगों को आईना दिखाने का काम किया है, जो भारत, भारतीयता और सनातन परंपरा को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते थे।
उ प्र: प्रदेश में कठमुल्लापन की संस्कृति अब नहीं चलेगी-योगी आदित्यनाथ






