प्रधानमंत्री मोदी यूनुस से नहीं करेंगे मुलाकात

भारत ने अगले महीने बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस के बीच द्विपक्षीय बैठक कराने से इनकार कर दिया है।

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले साल से ही खटास आ गई थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब तत्कालीन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को देश छोड़ दिया। तब से वे भारत सरकार की शरण में हैं। हालांकि, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार शेख हसीना का प्रत्यर्पण चाहती है और इसके लिए भारत सरकार से कई बार अनुरोध कर चुकी है, लेकिन अब तक इसका कोई असर नहीं हुआ। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ गए, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए। इस स्थिति का बांग्लादेश को भी नुकसान हुआ, खासकर अमेरिकी आर्थिक सहायता मिलने के बाद उसकी स्थिति और कमजोर हो गई।

भारत ने किया यूनुस से मुलाकात से इनकार
भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को बड़ा झटका दिया है। उसने बैंकॉक में अप्रैल में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच किसी भी द्विपक्षीय बैठक से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश सरकार लंबे समय से इस बैठक की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारत ने स्पष्ट रूप से इसे नकार दिया।
प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस 2-4 अप्रैल को होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों किसी बहुपक्षीय मंच पर आमने-सामने होंगे। बांग्लादेश सरकार चाहती थी कि इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हो, जिससे मुश्किल दौर से गुजर रहा बांग्लादेश भारत का समर्थन हासिल कर सके। लेकिन भारत ने इस अनुरोध को ठुकराकर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading