दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने एक वरिष्ठ डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना के वक्त डॉक्टर कुलदीप कुमार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की गश्त में शामिल थे। डॉ. कुमार ने बताया कि हाल ही में अस्पताल परिसर में छेड़छाड़ और हत्या जैसी घटनाएं हुई थीं, जिसके चलते आरडब्ल्यूए की टीम नियमित गश्त कर रही थी। शुक्रवार को गश्त के दौरान कुछ लोग आए और बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का एएसआई बताया और धमकी दी। जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया, तो उसने इंकार कर दिया।
हमले में डॉ. कुमार को सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई पर विचार करने की बात कही है।
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के साथ गाली-गलौज, मारपीट





