डीआईजी हाउस में ड्यूटी कर रहे 50 वर्षीय एएसआई तीर्थ सिंह पिछले कई वर्षों से लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह के आवास पर ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब तीन बजे तीर्थ सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार किन परिस्थितियों में तीर्थ सिंह ने यह कदम उठाया। गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तीर्थ सिंह को खून से लथपथ हालत में देखा। उन्होंने तुरंत डीआईजी और थाना नंबर 8 को सूचना दी। एसीपी सिविल लाइन गुरइकबाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।
मूल रूप से मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र के निवासी तीर्थ सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे और पिछले 4–5 सालों से डीआईजी हाउस में ही ड्यूटी कर रहे थे। उनके तीन बच्चे कनाडा में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, वे मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी निभा रहे थे और सोमवार रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद थे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना में गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पंजाब: डीआईजी हाउस में ड्यूटी कर रहे एएसआई ने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी की, कनाडा में रहता है परिवार





