पुट्टपर्थी में सत्य साईं के शताब्दी समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पुट्टपर्थी में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया, जहां मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुट्टपर्थी पहुंचने के बाद सत्य साईं बाबा के पवित्र मंदिर और महासमाधि पर दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। आंध्र प्रदेश दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि पुट्टपर्थी में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थान अत्यंत पवित्र है और वे इसकी दिव्यता में स्वयं को समर्पित करते हुए, सत्य साईं बाबा द्वारा मानवता और इस क्षेत्र के लिए किए अमूल्य योगदान को स्मरण करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के पावन मंदिर और महासमाधि पर विधिवत पूजा भी की। जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया। इस समारोह में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी किशन रेड्डी सहित कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सत्य साईं बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनकी अमर विरासत को स्मरण करते हुए एक स्मारक सिक्का तथा विशेष डाक टिकटों का सेट जारी किया। पुट्टपर्थी कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर रवाना होंगे, जहां वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading