प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इथियोपिया ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी है।
अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित समारोह में यह सम्मान भारत–इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए पीएम मोदी ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया। दोनों नेताओं की बैठक में अर्थव्यवस्था, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। भारत में इथियोपियाई छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दोगुनी करने का निर्णय भी लिया गया।
इथियोपिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’






