बांग्लादेश: 13वें संसदीय चुनाव में सिर्फ तीन हिन्दू उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

बांग्लादेश में हिंदूओं की कुल आबादी लगभग 8%

बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। कुल 79 हिंदू उम्मीदवारों में से केवल चार ही जीत दर्ज कर पाए, जो अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व के लिहाज से बेहद कम आंकड़ा माना जा रहा है। देश की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी लगभग 8% है, लेकिन संसद में उनकी उपस्थिति सीमित रहने से राजनीतिक भागीदारी को लेकर नए सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिणाम पिछले दो दशकों में अल्पसंख्यकों की सबसे कम संसदीय मौजूदगी को दर्शाता है और देश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का संकेत देता है।

करीब 18 महीनों तक चले राजनीतिक तनाव के बाद हुए इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 299 में से 211 सीटें जीत लीं। पार्टी के नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में मिली यह जीत बीएनपी की लगभग दो दशक बाद सबसे बड़ी वापसी मानी जा रही है। हालांकि चुनावी परिणामों का सबसे चर्चित पहलू अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व ही रहा। कुल विजयी अल्पसंख्यक सांसदों में तीन हिंदू और एक आदिवासी उम्मीदवार शामिल हैं। पहले जहां संसद में अल्पसंख्यक सांसदों की संख्या आम तौर पर 14 से 20 के बीच रहती थी, वहीं इस बार यह संख्या घटकर चार रह गई है।

विजयी उम्मीदवारों का विवरण
बीएनपी के वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से लगभग 99 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं मगुरा-2 सीट से बीएनपी उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी ने करीब 1,47,896 वोट लेकर जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा। रंगामती सीट से बीएनपी के दीपेन दीवान ने 31,222 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। इसके अलावा बंदरबन क्षेत्र से सचिन प्रू ने 1,41,455 वोट पाकर संसद में जगह बनाई।

जमात का प्रदर्शन
दूसरी ओर जमात-ए-इस्लामी के एकमात्र हिंदू प्रत्याशी कृष्णा नंदी को खुलना-1 सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 70,346 वोट मिले, लेकिन वे बीएनपी उम्मीदवार से पीछे रह गए। इस तरह जमात द्वारा उतारा गया कोई भी अल्पसंख्यक प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका।

अल्पसंख्यक भागीदारी का परिदृश्य
इस चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं। देश के 60 पंजीकृत राजनीतिक दलों में से 22 दलों ने लगभग 68 अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे। बीएनपी ने छह अल्पसंख्यक प्रत्याशी खड़े किए थे, जिनमें चार सफल रहे। वहीं बांग्लादेश की कम्युनिस्ट पार्टी ने सबसे अधिक अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में उतारे।
विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव में स्वतंत्र अल्पसंख्यक उम्मीदवारों की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट है कि समुदाय राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल रहना चाहता है, लेकिन जीत का प्रतिशत अभी भी कम है।

आगे की राजनीतिक दिशा
अब इन परिणामों के आधार पर अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में आगे की सत्ता संरचना और सरकार गठन से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह चुनाव न केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि बांग्लादेश की राजनीति में अल्पसंख्यक सुरक्षा और प्रतिनिधित्व अभी भी महत्वपूर्ण चुनौती बने हुए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading