हिमाचल प्रदेश

‘शर्टलेस प्रदर्शन’ के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के नेता अदालत में पेश

एआई समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ मामले में हिमाचल प्रदेश के यूथ कांग्रेस नेता सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी लेकर पहुंची। दोपहर बाद तीनों को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया…

मनाली शिमला सहित कई पर्यटन स्थलों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम ने करवट ली है। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, डलहौजी और कल्पा समेत कई रिहायशी इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बीते करीब तीन महीनों से सूखे जैसे हालात झेल रहे प्रदेश में रात से बारिश और हिमपात का सिलसिला…

हिमाचल: बागवानों को राहत: अब वन भूमि से नहीं हटेंगे सेब के बगीचे-सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को बड़ी राहत देते हुए वन भूमि पर लगाए गए फलदार बागों को हटाने संबंधी हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह हाशिए पर पड़े वर्गों और भूमिहीन लोगों की सहायता के लिए…

हिमाचल: बिलासपुर में बस पर मलबा गिरा, 15 शव निकाले गए, कई फंसे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बल्लू ब्रिज के पास हुए भूस्खलन में एक बस मलबे के नीचे दब गई। जिलाधिकारी के अनुसार अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और…

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, कई वाहन बहे, एक व्यक्ति लापता

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। धर्मपुर में बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि कई बसें और निजी वाहन तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अभी तक लापता है। बारिश के चलते सोन खड्ड का जलस्तर अचानक खतरनाक रूप से बढ़…

हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाओं का संशोधित वेतन आदेश जारी, हजारों कर्मचारियों का वेतन होगा पुनर्निर्धारित

राज्य सरकार के वित्त विभाग ने वर्ष 2022 में जारी उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसमें कर्मचारियों को दो साल बाद हायर पे ग्रेड देने का प्रावधान था। इसके चलते प्रदेश की 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों का वेतन नए सिरे से तय होगा। 2022 की अधिसूचना लागू होने के बाद कई कर्मचारियों…

दलाई लामा के जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- वो प्यार, करुणा और धैर्य का प्रतीक हैं

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने दलाई लामा को प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की और कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की ओर से वे…

हिमाचल प्रदेश: एक ही रात 17 जगह बादल फटने से 18 लोगों की मौत, 34 लापता

हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात को मौसम ने कहर बरपाया। एक ही रात 17 स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं से पूरा प्रदेश दहल गया। इन हादसों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लोग लापता हैं। बादल फटने से मुख्य रूप से मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां…

मनाली में भारी बर्फबारी के चलते हज़ारों वाहन फंसे, प्रशासन ने पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटन क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया। सोलंग और अटल सुरंग, रोहतांग के बीच लगभग 1,000 वाहन बर्फबारी के कारण लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गए, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के चलते सड़कें फिसलन भरी और…

हिमाचल प्रदेश की संजौली मस्जिद मामले में नया मोड़, मस्जिद तोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद

हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद विवाद में अब नया मोड़ आया है। दो मुस्लिम गुटों के बीच मस्जिद तोड़ने को लेकर विवाद स्पष्ट हो गया है। एक ओर हिमाचल मुस्लिम संगठन ने नगर निगम कमिश्नर द्वारा मस्जिद की तीन मंजिलें तोड़ने के फैसले को गलत ठहराया है, जबकि दूसरी ओर इस फैसले को उच्च अदालत…

संजौली मस्जिद मामले में आया फैसला, 2010 में अवैध निर्माण की मिली थी शिकायत

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण से जुड़े मामले में करीब 14 साल बाद शनिवार को नगर निगम आयुक्त की अदालत ने फैसला सुनाया। इस मामले की शुरुआत 2010 में हुई थी, और अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर निगम ने कुल 38 नोटिस जारी किए थे। इनमें से 27 नोटिस सलीम नाम के व्यक्ति…

संजौली मस्जिद विवाद: पूर्व महापौर समेत 43 लोगों पर एफआईआर, पुलिस ने पथराव का वीडियो जारी किया

शिमला में संजौली मस्जिद विवाद के चलते हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं। धारा 163 लागू होने के बावजूद हजारों लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर में 43 लोगों को आरोपी बनाया गया है,…

शिमला में मस्जिद विवाद के बीच मुस्लिम समिति ने कहा, अवैध हिस्से को सील कर दे नगर निगम

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से मस्जिद को अवैध बताकर विरोध प्रदर्शन जारी है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच, मुस्लिम कल्याण समिति ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त से मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को…

शिमला में मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार सुबह 11:00 बजे हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। संजौली बाजार में बसों की आवाजाही बंद होने से लोग पैदल चलने पर मजबूर हो गए। ढली टनल से आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार और छोटा शिमला की ओर…

हिमाचल: जल प्रलय से हाहाकार, मनाली-लेह हाई-वे बंद

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के चलते चंद्रभाग नदी का जल स्तर बढ़ गया है। लाहौल और स्पीति जिले में दो जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई और जिंग जिंगबार के पास मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर पानी और मलबा आ गया।हिमाचल प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के कारण जल…

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर, बादल फटने दो पुल क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। समेज, बागीपुल, राजबन, चंबा व सगनम गांव के बाद अब दारचा के पास बादल फटने से तबाही हुई है। लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटने से पुराने व नए दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना…

मंडी लोकसभा सीट का चुनाव अवैध घोषित करने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर, कंगना को मिला नोटिस

मंडी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव को अवैध घोषित करने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया है कि मंडी संसदीय सीट से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरने वाले लायक राम नेगी ने विभाग का एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया था। ऐसे…