राजस्थान में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ के लिए बनेगी कमेटी, टल सकते हैं चुनाव

राजस्थान सरकार की योजना है कि प्रदेश के 291 निकाय और 7 हजार पंचायतों में एक साथ चुनाव कराए जाएं। इसके लिए सब कमेटी एक साथ चुनाव कराने में आने वाली चुनौतियों का अध्ययन करेगी और कानूनी बाधाओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञों से राय लेकर अपनी अनुशंसा पेश करेगी। वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने के लिए राजस्थान की सरकार सक्रिय हो गई है और इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन करने जा रही है। ये कमेटियां जल्द ही वन स्टेट-वन इलेक्शन की संभावनाओं का अध्ययन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। माना जा रहा है कि इसके लिए कैबिनेट सब कमेटियां बनाई जाएंगी जो अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को सुझाव देंगी। इस प्रक्रिया में सरकार एक्ट में बदलाव के लिए जरूरी कदम भी उठा सकती है। इसके लिए सरकार ऑर्डिनेंस ला सकती है या फिर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बिल पारित करवा सकती है, हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
राजस्थान सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 291 निकाय और 7 हजार पंचायतों में एक साथ चुनाव कराने की मंशा है। सब कमेटी इन चुनावों में आने वाली बाधाओं का अध्ययन करेगी और कानूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए कानूनविदों से परामर्श लेकर अपनी अनुशंसा पेश करेगी।
निकाय और पंचायत चुनाव टल सकते हैं: ऐसी संभावना है कि नवंबर में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव स्थगित किए जा सकते हैं। विशेष रूप से ब्यावर, पुष्कर, नसीराबाद, टोंक, डीडवाना, मकराना, बीकानेर, चूरू, राजगढ़, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी, महुआ, सीकर, नीमकाथाना, खाटूश्यामजी, झुंझुनूं, बिसाऊ, पिलानी, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर नगरपरिषद, बालोतरा, सिरोही, माउंटआबू, पिण्डवाड़ा, शिवगंज, पाली, सुमेरपुर, जालोर, भीनमाल, कैथून, सांगोद, छबड़ा, मांगरोल, भरतपुर, रूपवास, उदयपुर, कानोड़, बांसवाड़ा, प्रतापपुरी गढ़ी, चितौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, राजसमंद और आमेट में इस नवंबर में बोर्ड कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इस स्थिति में सरकार इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रशासन को सौंपकर कार्यकाल को आगे बढ़ा सकती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading