वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आज पेश होने वाले बजट के विषय में जानकारी दी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज एक फरवरी को रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर वित्त मंत्री ने उन्हें बजट के अहम प्रावधानों और बदलावों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का दही चीनी खिलाकर मुंह मीठा कराया। राष्ट्रपति भवन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन के लिए रवाना हुईं। लोकसभा में आज 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद भवन पहुंच चुके हैं। कैबिनेट ने बजट 2025 को मंजूरी दे दी है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। वहीं विपक्ष ने कुंभ की घटना को लेकर हंगामा किया और विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।






