विश्व कैंसर दिवस पर शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर ने दिया ‘कैंसर मुक्त राजस्थान’ का संदेश


जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी के साथ स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन

4 फरवरी, जयपुर । विश्व कैंसर दिवस पर शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर और जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संदर्भ में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देष्य से होटल सरोवर पोर्टिगो में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यतः कैंसर के प्रति भ्रमित सूचनाओं, इसके बचाव और इसके इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस उपलक्ष में शैल्बी कैंसर एण्ड रिचर्स इन्स्टीट्यूट के अनुभवी कैंसर रोग विषेषज्ञों की टीम से सर्जिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. नरेश जांगिड़, डॉ. दिनेश गुप्ता एवं डॉ. जीतेन्द्र शर्मा (हैड एंड नेक) तथा मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट डॉ. सुधीर पलसानिया उपस्थित थे। सभी विषेषज्ञों ने राजस्थान में बढ़ती कैंसर की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की, और मुख्यतः महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरूषों में मुंह और फेफड़ों इत्यादि के कैंसर के कारण निदान और रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी की सचिव श्रीमती सीमा सेठी ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई सालों कैंसर के प्रति जागरूता का सामाजिक कर्तव्य निभा रही है, और इस लड़ाई में राजस्थान के प्रत्येक निवासी को अपनी भूमिका निभानी होगी, तभी राजस्थान कैंसर मुक्त हो सकेगा। जिसमें सबसे पहले तम्बाकु इत्यादि के सेवन को रोकना प्राथमिकता रहेगी।
शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के सी.ए.ओ. श्री अंकित पारीक ने बताया कि एक समय था जब कैंसर का नाम आते ही मरीज जीवन की आशा ही खो देता था, मगर आज मेडिकल के एडवांस्ड हो जाने की बदौलत कैंसर की समय पर जांच और निरन्तर इलाज के आधार पर इसका निदान संभव हो पा रहा है। शैल्बी अस्पताल जयपुर कैंसर रोगियों की रोकथाम, जांच, निदान और उपचार के लिए निरन्तर समर्पित और सदैव प्रयासरत है। शैल्बी अस्पताल में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अतंर्गत हजारों मरीजों ने इस लड़ाई में जीत हासिल की है।
शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के डिप्टी सी.ए.ओ. श्री विशाल शर्मा ने बताया कि शैल्बी पिछले 6 वर्षों से कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी सहित व्यापक स्तर पर कैंसर की देखभाल और सेवाएं प्रदान कर रहा है। शैल्बी जयपुर ने अब तक 25 हजार से अधिक कीमोथैरेपी, 10 हजार से अधिक रेडिएशन थैरेपी और 2 हजार से अधिक कैंसर सर्जरी कर कई मरीजों की कैंसर की लड़ाई में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading