एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर इमरान ने पीसीबी और मुनीर पर कसा तंज

दुबई में जारी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की लगातार नाकामियों ने खेल के मैदान से लेकर राजनीति तक हलचल मचा दी है। भारत से लगातार दो हार झेलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान ने जेल से ही तीखा व्यंग्य किया है।
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जब उन्होंने भारत से मिली हार की खबर अपने भाई को दी, तो इमरान ने हंसते हुए कहा “अगर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतना है तो सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को ही ओपनिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए।” उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा कि इस मैच के अंपायर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा होने चाहिए, जबकि तीसरे अंपायर की भूमिका इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर निभाएं।
इमरान खान का यह बयान पाकिस्तान की राजनीति और क्रिकेट दोनों में फैले असंतोष को उजागर करता है। उन्होंने एक बार फिर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को निशाने पर लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट की गिरती हालत का जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार, नकवी की अयोग्यता और भाई-भतीजावाद ने टीम का मनोबल कमजोर किया है। अलीमा खान के मुताबिक, इमरान ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट अब पूरी तरह राजनीति और सत्ता संघर्ष में फंस चुका है और नकवी की नियुक्ति ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
72 वर्षीय इमरान खान पहले भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि मुनीर ने न्यायपालिका और चुनाव आयोग की मदद से उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का जनादेश छीन लिया। भारत से लगातार हार के बाद इमरान ने फिर उसी मुद्दे पर हमला बोलते हुए क्रिकेट को बहाना बनाकर राजनीतिक संदेश भी दे डाला। अगस्त 2023 से जेल में बंद रहने के बावजूद इमरान खान लगातार राजनीति और बयानबाजी में सक्रिय हैं। उनके बयानों पर न केवल मीडिया बल्कि आम जनता भी गहरी नजर रखती है। इस बार क्रिकेट से जुड़ा उनका तंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे “सच बोलने का साहस” बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे “खेल को राजनीति में घसीटना” कह रहे हैं।
भारत से लगातार हार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बढ़ा दिया है। फैंस नाराज हैं, टीम मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है और अब इमरान खान के बयान ने बहस को और भी गरमा दिया है। भारत के खिलाफ हार का असर पाकिस्तान में हमेशा गहरा पड़ता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading