तमिलनाडु की तरह कर्नाटक में भी आरएसएस पर लगेगी रोक- सिद्धारमैया

कर्नाटक में आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जारी राजनीतिक बहस पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्य सचिवों को इस पूरे मुद्दे की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह तमिलनाडु में संघ की गतिविधियों पर सरकारी स्थानों पर रोक लगाई गई है, उसी मॉडल को कर्नाटक में लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव को दिए गए समीक्षा के निर्देश
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने पहले ही सरकारी परिसरों में आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। कर्नाटक में भी इसी तरह का कदम उठाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि मंत्री प्रियांक खरगे ने उन्हें पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आरएसएस द्वारा सरकारी भवनों का इस्तेमाल रोका जाए और तमिलनाडु मॉडल को अपनाया जाए।

“सरकारी स्थानों पर संघ की गतिविधियां नहीं होंगी”
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “सरकारी भवनों और सार्वजनिक संपत्तियों का इस्तेमाल किसी संगठन को राजनीतिक या वैचारिक गतिविधियों के लिए करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संघ सरकारी जगहों पर अपनी गतिविधियां चला रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है। जैसे तमिलनाडु में रोक लगाई गई है, वैसे ही कर्नाटक में भी इसे रोका जाएगा।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक आदेशों की समीक्षा की जा रही है।

प्रियांक खरगे का तीखा बयान
मुख्य सचिवों को तमिलनाडु मॉडल की समीक्षा के निर्देशों पर मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “मुझे तमिलनाडु का मॉडल नहीं पता, लेकिन कर्नाटक संविधान का मॉडल अपनाता है। जो लोग लाठी लेकर मार्च कर रहे हैं, उन्हें अगर यह करना है तो अपने घरों या खेतों में करें, सरकारी स्कूलों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं। अगर उनके सिद्धांत इतने अच्छे हैं तो भाजपा नेताओं के बच्चे शाखाओं में क्यों नहीं जाते?” उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में केवल शिक्षा हो, कोई विचारधारा थोपी न जाए।
प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “पिछले दो दिनों से मुझे और मेरे परिवार को धमकी भरे कॉल और अपशब्दों का सामना करना पड़ रहा है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सरकारी संस्थानों में आरएसएस की गतिविधियों पर सवाल उठाया। लेकिन मैं न डरा हूं, न विचलित हूं। यह तो शुरुआत है। अब समय आ गया है कि बुद्ध, बसवन्ना और बाबासाहेब के सिद्धांतों पर आधारित एक तर्क, समानता और करुणा पर टिका समाज बनाया जाए।”

आरएसएस पर गंभीर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और मंत्री प्रियांक खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस सरकारी व अनुदानित स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शाखाएं चलाकर बच्चों के मन में नकारात्मक विचार भर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे गोपनीय संगठन है, जो रजिस्टर्ड भी नहीं है, फिर भी उसे करोड़ों रुपये की फंडिंग मिलती है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर संगठन इतना पारदर्शी है तो अपने 100 साल के इतिहास में दस योगदान बताएं।” साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस की कठपुतली की तरह काम कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading