रफ्तार को लगे नये पंख… दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी अब सिर्फ़ ढाई घंटे में

यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड की वादियों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों, उद्यमियों और आम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक एलिवेटेड हिस्से को ट्रायल रन के लिए खोलने से अब सफर हुआ और भी तेज

पहले खेकड़ा से दिल्ली पहुंचने में जहां घंटों लगते थे, अब यह दूरी सिर्फ 20–25 मिनट में तय हो रही है।

30 नवंबर की रात से बैरिकेडिंग हटते ही वाहनों ने तेज रफ्तार पकड़ ली और लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। पूरा एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी, जो अभी 6 से साढ़े 6 घंटे में तय होती है। उम्मीद है कि पूरा मार्ग जल्द ही आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
210 किलोमीटर लंबा 6-लेन का यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम को देहरादून से जोड़ता है और लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसका एलिवेटेड हिस्सा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ता है, जिससे दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क काफी तेज हो गया है। यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड की वादियों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों, उद्यमियों और आम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसकी वजह से कई पुराने मार्गों का जाम भी कम हो जाएगा।

सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, एंबुलेंस, सुरक्षा गश्त और आपातकालीन सेवाओं की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो वाहनों की गति और सुरक्षा पर नजर रखेगा। पूरी एलिवेटेड सड़क सौर ऊर्जा से रोशन होगी और हाईटेक कैमरे भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे के निर्माण में पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया है। राजाजी नेशनल पार्क में 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड जंगल कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिसमें जानवरों के लिए छह अंडरपास भी बनाए गए हैं। भविष्य में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

सफल ट्रायल, उद्घाटन जल्द
एनएचएआई के अनुसार ट्रायल रन पूरी तरह सफल रहा। न तो कोई तकनीकी समस्या आई और न ही ट्रैफिक में कोई बाधा। जल्द ही इस एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में किया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading